बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज खर्च की मिलेगी प्रतिपूर्ति

IMG-20260606-WA0476-2048x1362

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत कार्यरत बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को निर्वाचन आयोग की ओर से मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए ₹350 की धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम की पहल पर प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ को यह भुगतान किए जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभियान के तहत 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित करेंगे तथा उनसे प्राप्त भरे हुए फॉर्मों को एकत्रित करेंगे। qउन्होंने बताया कि प्राप्त गणना फॉर्मों को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा, जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बन सकेगी।

इस कार्य के दौरान बीएलओ को मोबाइल डाटा की आवश्यकता लगातार बनी रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रत्येक बीएलओ को एक माह के मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु ₹350 की धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यह सुविधा बीएलओ को डिजिटल माध्यम से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सहायक होगी तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *