15 दिनों में फफराणगांव के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करें पावर ग्रिड : एडीएम

WhatsApp Image 2026-11-27 at 11.12.52 PM

टिहरी गढ़वाल: अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में ग्राम फफराणगांव में 400/800 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइनों से उत्पन्न हो रही समस्याओं के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ग्राम प्रधान मुकेश चौहान ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत मणगांव का फफराणगांव पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइनों से चारों ओर से घिरा हुआ है। इसके चलते ग्रामीण भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों की कृषि भूमि एवं भवनों से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

इस पर अपर जिलाधिकारी ने पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम पंकज कुमार को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रभावित कृषि भूमि एवं भवनों का आकलन तैयार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

बैठक में तहसीलदार गजा राजेन्द्र गुनसोला, पावर ग्रिड के सीनियर डीजीएम पंकर कुमार, चीप मैनेजर दिनेश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक प्रमिला पठोही सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *