विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-11-27 at 11.05.48 PM

टिहरी गढ़वाल: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 (Upcoming Assembly General Election-2027) की तैयारियों के तहत शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 को विकास भवन स्थित क्रीड़ा भवन में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 1001 पोलिंग बूथ हैं, जिनके लिए 30 जोनल एवं 132 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इनमें से अधिकांश अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने तथा निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारियां अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर रैंप, पहुंच मार्ग, पेयजल, शेड, विद्युत व्यवस्था एवं शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों एवं कार्मिकों को गंभीरता और सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान तथा डायट प्राचार्य रतूड़ी द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *