स्वछता ही सेवा है अभियान के तहत NSS स्वयंसेवियों ने की सफाई

WhatsApp Image 2026-09-11 at 11.27.09 PM

ऋषिकेश: राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में तथा प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र के स्वयंसेवियों ने विशाल स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। जिसमें प्लास्टिक के बोतले, पॉलीथीन व कुरकुरे के रैपर के पांच कट्टा कूड़ा जमा कर कूड़ेदान में इकट्ठा किया।

तथा स्वयंसेवियों की पोस्टर व चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से स्वछता का संदेश दिया गया। वृक्षमित्र डॉ सोनी ने कहा साफ सफाई से कई बीमारियों से निजात मिल सकती हैं इसके लिए हमें अपने घर, आंगन, मौहल्ला, विद्यालय परिसर के आसपास साफ सफाई करनी चाहिए तभी स्वच्छ उत्तराखंड होगा ताकि ये हमारे संस्कारों में शामिल हो सके।

वहीं प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने अपील करते हुए कहा साफ सफाई हमारे संस्कारों में निहित है यह हमें विरासत में अपने बुजर्गो से मिली है जिसको हम सब को निभाना चाहिए। वृक्षमित्र डॉ सोनी के नेतृत्व में विशाल स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तथा इनके द्वारा समय समय पर इस प्रकार के कई कार्यक्रम किए जाते हैं जो दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।

कार्यक्रम में नगर समन्वयक मनोज गुप्ता, कार्तिका, कोमल, पूजा साह, आयुष कौशल, आदित्य, आदिति, नंदनी राजभर, खुशी, विवेक, निशा कुमारी, मीनाक्षी, साक्ष, पायल,नंदनी शर्मा, रेहान, तनुष इशिका आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *