उत्तरकाशी : एसपी ने यातायात कार्यालय का औचक निरीक्षण कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

WhatsApp Image 2026-01-29 at 6.26.36 PM

उत्तरकाशी : जिले के पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय (Kamlesh Upadhyay) ने आज यातायात कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया और व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया तथा पत्रावलियों व अभिलेखों की जांच की।

ट्रैफिक स्टोर रूम का अवलोकन करते हुए एसपी ने उपकरणों को व्यवस्थित व कार्यशील रखने, नियमित सफाई व जांच करने तथा खराब सामग्री को तत्काल बदलने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस ऐप पर प्राप्त आवेदनों व ऑनलाइन चालानों को तय समय में निपटाने पर जोर दिया।

प्रभारी यातायात को जिले में सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्रबंधन, नियम उल्लंघन पर सतत कार्रवाई, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा बर्फबारी प्रभावित मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए। विशेष रूप से बर्फीले इलाकों में पर्यटकों व राहगीरों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने की हिदायत दी।

निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल रावत, उ0नि0 यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल व आशुलिपिक कैलाश शाह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *