भारतीय सेना की विजय पर खटीमा में निकली तिरंगा यात्रा

रुद्रपुर। भारत की पाकिस्तान पर एकतरफा विजय पर नगर के लोगों ने तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली। यह यात्रा जामा मस्जिद से मुख्य चौक तक निकाली गई। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के प्रशासक क़ामिल खान के नेतृत्व में निकली गई तिरंगा यात्रा में युवा हाथों में तिरंगा और सेना के अदम्य साहस के लिए नारे लगा रहे थे।

कामिल खान में कहा कि सेना के वीर जवानों के जयकारों के साथ देश की एकता और एकजुटता को लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया व सभी ने एक स्वर में कहा उन्हें अपने देश की सेना पर गर्व। इस अवसर पर मुस्तकीम मलिक,मुन्ना आढ़ती,हफ़ीज़ रहमान,ज़फर खान,हाफिज कफील, कासिम खान,शारिक रजा,सलीम अहमद,आलम तहसीनी,तौफीक अहमद,शोएब अहमद, दानिश खान आदि थे।