सड़क सुरक्षा अभियान: हेलमेट, ओवरस्पीड और मोबाइल इस्तेमाल पर लोगों को किया जागरूक

IMG_20260407_082453

चमोली: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में युवाओं को सड़क पर सुरक्षित वाहन संचालन के लिए जरूरी नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान एआरटीओ कर्णप्रयाग अभिषेक भटगाई ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, ओवरस्पीड से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है।

उन्होंने छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपायों की भी जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर व्यवहारिक सुझाव भी साझा किए।कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को कैलेंडर और डायरी भी वितरित की गई। इस मौके पर एआरटीओ कर्णप्रयाग अभिषेक भटगाई, प्रधान सहायक असलम अली, कनिष्ठ सहायक सौरभ बिष्ट, कु. वैशाली, अजीत कुमार, राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर के प्रधानाचार्य राजकुमार और अरविंद रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *