Niti Valley Rain Alert: नीति घाटी में भारी बारिश से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, सतर्क रहने की अपील

WhatsApp Image 2026-08-10 at 11.15.47 PM

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड नीति घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। अलकनंदा नदी का जल प्रवाह भी तेज होने के बाद प्रशासन ने नदी किनारे रहने और आवाजाही करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

नीति घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश और अलकनंदा नदी का जल प्रवाह तेज होने के बाद बढ़ी सतर्कता

लगातार बारिश और अलकनंदा नदी का जल प्रवाह तेज होने के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। तेज बहाव को देखते हुए तटवर्ती और संवेदनशील इलाकों में जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

नदी किनारे जाने से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं। तेज बहाव के दौरान नदी के पास जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। प्रशासन की ओर से लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने की सलाह दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन की ओर से लगातार एनाउंसमेंट कर लोगों को सावधान किया जा रहा है।

भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने को कहा

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी, नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूरी बनाए रखें। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने और फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति का खतरा बना रहता है। लोगों से अपील की गई है कि प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक आवाजाही से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *