मेरठ- भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026-08-12 at 10.21.56 PM (1)

मेरठ। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था ‘भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी’ की युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा टीम ने इस वर्ष भी शिव सेना समिति के साथ मिलकर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा के लिए विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर मेरठ कैंट स्थित प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर के रजमन चौक पर लगाया गया। औघड़नाथ मंदिर में मेरठ एवं आसपास के दूर-दराज क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर में श्रद्धालुओं के ठहरने, शुद्ध भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई।

₹31,000 की सहयोग राशि समर्पित
इस निस्वार्थ सेवा कार्य को सफल बनाने में संगठन की महिला एवं युवा मोर्चा टीम का विशेष योगदान रहा। दोनों टीमों ने मिलकर ₹31,000 की धनराशि एकत्रित की और भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी के बैनर तले आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान
शिविर में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा राणा एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कशिश अरोड़ा को पटका पहनाकर एवं शील्ड भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सेवा कार्य में तत्पर रहे अंशुल जी, दीपक इस्सर जी, अनिकेत जी, आयुष जी एवं पूरी टीम को भी पटका पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया गया।

“निरंतर जारी रहेगी शिवभक्तों की सेवा”
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कशिश अरोड़ा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा राणा ने संयुक्त रूप से कहा, “भगवान भोले बाबा अपनी कृपा सदैव सभी पर बनाए रखें। भारतीय हिंदू रक्षा वाहिनी का संकल्प है कि संगठन इसी प्रकार हर वर्ष निस्वार्थ भाव से कांवड़ियों और शिवभक्तों की सेवा में समर्पित रहेगा।” शिविर के समापन पर पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को और अधिक भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *