डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन भानियावाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वरिष्ठ नेता केंद्रपाल सिंह ने कहा कि यूकेडी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि यूकेडी की विचारधारा और नीतियों को पर्चा एवं जनसंपर्क के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। प्रमिला रावत ने कहा कि दल में अनुशासन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में सौम्य चौधरी, धर्मवीर सिंह गुसाईं, आनंद सिंह राणा, अशोक तिवारी, धर्मपाल सिंह, पवन बिजलवान, शैलेंद्र गोसाई आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में लापरवाही नहीं, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल…
कैबिनेट मंत्री जोशी ने विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Cabinet Minister Ganesh Joshi) ने रविवार को देहरादून के वार्ड 05 धोरणखास में करोड़ों रुपये…
हल्द्वानी होगा लेजेंड लीग क्रिकेट का मेजबान
हल्द्वानी। भारत के दिग्गज क्रिकेटरों के सम्मान के लिए समर्पित प्लेटफॉर्म लेजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) (एलएलसी) ने आज…