डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन भानियावाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वरिष्ठ नेता केंद्रपाल सिंह ने कहा कि यूकेडी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि यूकेडी की विचारधारा और नीतियों को पर्चा एवं जनसंपर्क के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। प्रमिला रावत ने कहा कि दल में अनुशासन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में सौम्य चौधरी, धर्मवीर सिंह गुसाईं, आनंद सिंह राणा, अशोक तिवारी, धर्मपाल सिंह, पवन बिजलवान, शैलेंद्र गोसाई आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
अल्ट्रा टेल रन विजेता नायक कलम सिंह बिष्ट पहुंचे प्रेस क्लब
देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब (Uttaranchal Press Club) देहरादून के तत्वावधान में शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में प्रेस…
हालात सामान्य होने के बाद बढ़ने लगी है चारधाम यात्रियों की संख्या: महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने…
रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी ने बाल विवाह रोकथाम व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों की समीक्षा की
रुद्रप्रयाग: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जारी मार्गदर्शिका के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन…