पैरोल तोड़कर 5 साल से फरार धोखेबाज को देहरादून पुलिस ने दबोचा, बल्लूपुर से किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-14 at 7.18.43 PM

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक लंबी फरारी का अंत कर दिया। पैरोल जंप कर पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे (Accused Pravesh Khanduri) अभियुक्त प्रवेश खंडूरी को बल्लूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। यह अभियुक्त पहले धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका था और कोविड काल में 90 दिनों की पैरोल पर रिहा हुआ था।

पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी वह न तो जिला कारागार में आत्मसमर्पण करने आया और न ही कोर्ट में जमानत लेने की कोशिश की। फरार रहने पर माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित की, जिसने मुखबिरों की मदद से अभियुक्त का सुराग लगाया और उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद, निवासी थानो के पास टेलीफोन टावर, रानी पोखरी, देहरादून।

पुलिस टीम :
– अ.उ.नि. गजेंद्र रावत
– का.नि. श्रीकांत ध्यानी
– का.नि. संदीप छाबड़ी

एसएसपी देहरादून ने सभी थानों को फरार, वांछित और पैरोल जंपर्स की गिरफ्तारी के लिए सतत सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। इस सफलता से पुलिस का आत्मविश्वास बढ़ा है और अपराधियों में सनसनी फैल गई है। अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *