DECORA 3.0- तीसरे दिन उमड़ी लोगों की भीड़, पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

WhatsApp Image 2026-11-22 at 11.16.56 PM

देहरादून। रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी DECORA 3.0 के तीसरे दिन रविवार को लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के चलते प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों पर जाकर उत्पादों एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली। कुछ स्टॉलों पर अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली, जबकि कुछ पर लोगों की आवाजाही औसत रही।

प्रदर्शनी के तीसरे दिन पैनल डिस्कशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें चार विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इसमें शशि मोहन श्रीवास्तव (आर्किटेक्ट एवं अर्बन प्लानर), डॉ. एस.के. सिंह (चीफ साइंटिस्ट एवं प्रोफेसर, ACSIR – सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट), डॉ. प्रशांत अग्रवाल (डेजिग्नेटेड पार्टनर एवं डायरेक्टर इक्विवेलेंट, Elite Infrastructure Quality) और डॉ. अंजुला नेगी (सेक्रेटरी, इंस्टीट्यूशनल कोऑपरेशन फोरम, इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंडिया) शामिल रहे।

पैनल डिस्कशन के दौरान सभी विशेषज्ञों ने अपनी-अपनी PPT प्रस्तुत कर संबंधित विषयों को विस्तार से समझाया। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर प्रस्तुतियां दीं और महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। इस सत्र के माध्यम से निर्माण, आर्किटेक्चर और शहरी नियोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

DECORA 3.0 में देशभर के प्रतिष्ठित ब्रांड अपने उत्पादों और आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में 30 से अधिक श्रेणियों के उत्पाद शामिल हैं, जिनमें निर्माण सामग्री, सीमेंट, स्टील, इलेक्ट्रिकल्स, टाइल्स, मार्बल, सैनिटरी उत्पाद, फर्नीचर, मॉड्यूलर किचन और होम ऑटोमेशन प्रमुख हैं। आयोजक सुमन शेखर और उनकी टीम की ओर से प्रदर्शनी को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 20 नवंबर से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 23 नवंबर तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *