मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों से किया आत्मीय संवाद, जीता सबका दिल

IMG-20260628-WA0714

रामनगर/देहरादून। मुख्यमंत्री धामी  ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हैलीपैड पहुंचे। यहां मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

हैलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित हो उठे। बच्चों ने उनके साथ सेल्फी और समूह फोटो खिंचवाए तथा आत्मीय बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच जीवन में सफलता की कुंजी हैं।

उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के साथ बिताए इन यादगार पलों का भरपूर आनंद लिया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *