देश और लोगों के लिए काम करती है भाजपा : सीएम हरियाणा

Trivendra Singh Rawat

रुड़की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने सैनी समाज के लोगों को हरिद्वार लोकसभा के प्रत्याशी (Trivendra Singh Rawat) त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने परिवार को बचाना चाहती है। जबकि भाजपा देश और लोगों के लिए काम करती है। 60 साल में कांग्रेस ने भारत पर राज किया, लेकिन कांग्रेस ने लोगों को बांटने का काम किया।

महाराज कहलाने लायक नहीं सतपाल महाराज : गरिमा दसौनी

हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी सुल्तानपुर के भोगपुर (Trivendra Singh Rawat) गांव में शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में लोगों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, फ्री गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों को मिला है। साथ ही कश्मीर से धारा 370 हटाकर वहां से आतंकवाद को खत्म कर युवाओ को रोजगार दिया है।

भाजपा सरकार में चारों ओर विकास कार्य हो रहे हैं। चारों ओर हाईवे, एक्सप्रेसवे के निर्माण से लोगों का समय बच रहा है। उन्होंने कहा कि आज रुड़की से दिल्ली जाने में केवल 2 घंटे का समय लगता है जबकि पहले की सरकारों में यहां कई-कई घंटे जाम में फंसे रहना पड़ता था।