दीपलोक के श्रीराम मंदिर में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

IMG-20260917-WA0715

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र के दीपलोक स्थित प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर में गणपति उत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर एवं कैंट विधायक सविता कपूर ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान अभिनव थापर ने कहा कि गणपति उत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का पर्व है।

उन्होंने भगवान श्री गणेश से क्षेत्रवासियों एवं समस्त परिवारों के सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद भी किया। अभिनव थापर ने क्षेत्रवासियों को आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11 से 21 अक्टूबर तक रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि श्रीरामलीला उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें क्षेत्रवासियों की सहभागिता आयोजन को और अधिक भव्य बनाएगी। कैंट विधायक सविता कपूर ने भी क्षेत्रवासियों को गणपति उत्सव की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान अभिनव थापर ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुशील बग्गा, अनिल बांगा, जे.एस. चुग, सुरेंद्र गांधी, सुनील शर्मा, तरुण सक्सेना, सुनील गोयल, आर.के. गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *