डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन भानियावाला में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। वरिष्ठ नेता केंद्रपाल सिंह ने कहा कि यूकेडी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल ने कहा कि यूकेडी की विचारधारा और नीतियों को पर्चा एवं जनसंपर्क के माध्यम से हर नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। प्रमिला रावत ने कहा कि दल में अनुशासन सर्वोपरि है और सभी कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम में सौम्य चौधरी, धर्मवीर सिंह गुसाईं, आनंद सिंह राणा, अशोक तिवारी, धर्मपाल सिंह, पवन बिजलवान, शैलेंद्र गोसाई आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
गंगा तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव तैयारी को लेकर बैठक
ऋषिकेश: प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (Uttarakhand Tourism Development Council) की ओर से आयोजित मुनिकीरेती स्थित गंगा रिसॉर्ट के…
उपनल कर्मी के परिजनों को ₹50 लाख की बीमा सहायता राशि का चेक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत उपनल कर्मचारी कविता गुसाईं के परिजनों को उपनल…
कृषि, सड़क और रोजगार पर फोकस: ₹7173 लाख की विकास योजना तैयार
पिथौरागढ़। जनपद में वर्ष 2026–27 के लिए ₹7173.70 लाख की जिला योजना को अंतिम रूप देते हुए समग्र विकास का…