राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली दिवस पर 01 अक्टूबर को विशेष कैंप एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-24 at 7.30.17 PM

टिहरी गढ़वाल: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) दिवस के अवसर पर 01 अक्टूबर 2026 को जिले में एनपीएस से संबंधित विशेष कैंप एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कार्मिकों की एनपीएस से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही उन्हें योजना के नवीन प्रावधानों के प्रति जागरूक करना है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने समस्त जिला स्तरीय आहरण एवं वितरण अधिकारियों से 01 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित प्रशिक्षण/बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। प्रशिक्षण में सीआरए पोर्टल पर पंजीकरण, आहरण एवं वितरण अधिकारियों के दायित्व, वित्तीय लेनदेन, निकासी एवं एग्जिट नियम तथा डिजिटल टूल्स से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।

प्रशिक्षण का आयोजन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग करने के लिए लिंक https://meet.google.com/yor-cxtz-ovh है।कार्यक्रम का उद्देश्य एनपीएस से संबंधित कार्यों के प्रभावी एवं सुचारू निष्पादन के साथ कार्मिकों को योजना की प्रक्रियाओं एवं नवीन प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *