समाजसेवी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण ने आगामी 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दृष्टिगत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखकर टिहरी गढ़वाल एवं संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए 6 प्रमुख जनहितकारी मांगें मजबूती से उठाई
🚗 टिहरी बांध पर 24 घंटे आवाजाही की अनुमति:
स्थानीय जनता और आपातकालीन मरीजों की सुविधा हेतु टिहरी बांध के ऊपर से 24 घंटे मार्ग खोला जाए।
💰 रॉयल्टी 25% हो एवं 50% विकास पर खर्च हो:
टिहरी बांध से मिलने वाली रॉयल्टी को बढ़ाकर 25% किया जाए और इस राशि का 50% हिस्सा केवल टिहरी गढ़वाल के विकास पर खर्च हो।
🏥 टिहरी में सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना:
पर्वतीय क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एक उच्चस्तरीय सरकारी मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया जाए।
🎖️ चंबा में ‘वीर गबर सिंह’ सैनिक स्कूल:
प्रथम विश्व युद्ध के अमर शहीद विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीर गबर सिंह जी के सम्मान में चंबा में सैनिक स्कूल की स्थापना हो।
🏫 जाखणीधार, नाकोट एवं गजा में केंद्रीय विद्यालय:
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए जाखणीधार, नाकोट और गजा में केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) की स्वीकृति दी जाए।
🏔️ पर्वतीय क्षेत्रों को ST दर्जा एवं 5वीं अनुसूची में शामिल करना:
गढ़वाल-कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा मिले तथा जल, जंगल, जमीन व संस्कृति के संरक्षण हेतु संविधान की 5वीं अनुसूची लागू की जाए।