दीपावली- पर्यावरण संरक्षण का संदेश, डॉ. सोनी ने डीएम और एडीएम को भेंट किए पौधे

Environment Protection Diwali 2026,

टिहरी। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन(Environment Protection Diwali 2026) के लिए जन-जन को जागरूक कर रहे वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर दोनों अधिकारियों को तुलसी का पौधा भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल डॉ. सोनी के हरे वस्त्रों से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि डॉ. सोनी का पहनावा भी स्वयं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। वहीं अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने डॉ. सोनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक करने वाला है।

इस दौरान वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील(Environment Protection Diwali 2026) की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त आबोहवा हमारी अनमोल धरोहर है। इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

डॉ. सोनी ने लोगों से बारूद से बनी आतिशबाजी और पटाखों का प्रयोग न करने अथवा यथासंभव कम करने की अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर अत्यधिक आतिशबाजी से वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है। इससे आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याएं और श्वसन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। इसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाते हुए कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *