छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर श्रद्धा और भक्ति के साथ की पूजा-अर्चना

IMG_20261116_114339-2048x2048

देहरादून/खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने छठ घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की उन महान परंपराओं में शामिल है, जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने के साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे पर्व न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संवाहक हैं। छठ महापर्व इसी परंपरा का प्रतीक है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को आस्था और सद्भाव के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *