टिहरी: सहायक निबंधक सहकारी समितियां पान सिंह राणा के अनुरोध पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने जनपद में सहकारी समितियों से संबंधित(tehri cooperative societies) लंबित बकाया धनराशि की वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए चार विकासखण्डों की 20 सहकारी समितियों के विरुद्ध आरसी जारी कर दी है। इन समितियों से जुड़े 349 सदस्यों पर कुल 221.26 लाख रुपये की बकाया धनराशि है। जनपद में कुल 78 सहकारी समितियां संचालित हैं।
विकासखण्ड चंबा की चंबा, बादशाहीथौल, बगासूधार, साबली, सौंड़कुंड, गजा एवं तुंगोली सहित कुल 7 समितियां, जाखणीधार की सानदणा एवं बड़कोट 2 समितियां, थौलधार की लालूरी समिति तथा प्रतापनगर की लंबगांव, रौंणदरमोली, कोटालगांव, माजफ, कुड़ियालगांव, ल्वार्ख्या, सिलारी, मोटना, दीनगांव एवं मुखेम सहित 10 समितियां को आरसी जारी की गई है। इन 20 समितियों से संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बताया गया कि कई वर्षों से सहकारी समितियों(tehri cooperative societies) से संबंधित बकाया धनराशि की वसूली लंबित थी तथा संबंधित प्रकरणों में आरसी जारी नहीं हो पाई थी। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा बकाया वसूली पर विशेष ध्यान देते हुए लंबित प्रकरणों में आरसी जारी करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों से संबंधित बकाया धनराशि की वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी ने आरसी(tehri cooperative societies) जारी की गई 20 समितियों के अलावा जिन अन्य सहकारी समितियों के सदस्यों पर बकाया धनराशि है, उन्हें भी अक्टूबर माह तक अनिवार्य रूप से बकाया राशि जमा करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में बकाया धनराशि का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध भी नियमानुसार आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाया धनराशि की वसूली की नियमित समीक्षा करते हुए कार्रवाई को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए।
इस दौरान पटल प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
बकाया वसूली को लेकर प्रशासन सख्त, 20 सहकारी समितियों के खिलाफ RC जारी