ग्राफिक एरा में सजेगा क्लाउड टेक्नोलॉजी और नवाचार का अनूठा संगम, आयोजित होगा AWS स्टूडेंट कम्युनिटी डे

IMG_20261031_173020

देहरादून। ग्राफिक एरा में देश के 10 राज्यों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) स्टूडेंट कम्युनिटी डे नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने क्लाउड कंप्यूटिंग, एआई और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में हो रहे नए विकास और उनके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। अमेजन के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट मैनेजर हितेश जैन ने सॉफ्टवेयर उत्पादों के निर्माण, उनकी डिजाइनिंग और इंजीनियरिंग से जुड़ी चुनौतियों के साथ वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तकनीकी समाधान विकसित करने के पहलुओं को समझाया।

कोडेक्स के क्लाउड सिस्टम्स एडमिनिस्ट्रेटर प्रीतिश आनंद और टेक्निकल राइटर एवं डेवलपर एडवोकेट मानवेंद्र सिंह ने क्लाउड टेक्नोलॉजी की बढ़ती उपयोगिता, तकनीकी समुदायों से जुड़ने, नेटवर्किंग और टेक्नोलॉजी समिट के माध्यम से सीखने के नए अवसरों पर प्रकाश डाला। एडब्ल्यूएस के सीनियर सॉल्यूशंस आर्किटेक्ट अमित कुमार ने सुरक्षित और विश्वसनीय क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के सिद्धांतों की जानकारी दी। एडब्ल्यूएस के डेवलपर एडवोकेट जतिन मेहरोत्रा ने स्ट्रैंड्स एजेंट्स के माध्यम से एआई एजेंट विकसित करने का लाइव डेमो प्रस्तुत किया, जबकि सीनियर सेल्स एसएपी स्पेशलिस्ट मयंक सिंह ने एआई की सुरक्षा और साइबर सिक्योरिटी में इसके उपयोग पर चर्चा की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, आईआईटी पटना , महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी, एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित अन्य संस्थाओं के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम में एनएसएस टीम के छात्र छात्राओं ने पारंपरिक गढ़वाली लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुति से देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक पेश की। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एडब्ल्यूएस स्टूडेंट बिल्डर ग्रुप ने किया । कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ , कंप्यूट साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डा. देवेश प्रताप सिंह , कार्यक्रम के फैकल्टी कॉर्डिनेटर डा. अमित कुमार , एडब्ल्यूएस स्टूडेंट बिल्डर ग्रुप के लीड पवन जोशी के साथ अन्य शिक्षकशिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *