नए साल पर राष्ट्रपति मुर्मु और PM मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (narendra modi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने भी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- नया साल सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए।

पीएम मोदी ने दी बधाई
‘2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अंतहीन आनंद लेकर आए। सभी को बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।’

‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा-‘सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! 2025 का वर्ष सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए!
इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता का एक नया संकल्प लें।

राजनाथ सिंह ने भी किया पोस्ट

राजनाथ सिंह ने नए साल की बधाई दी है।
‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यह मेरी कामना है।

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।

क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने देशवासियों को नए साल की बधाई देते हुए लिखा, ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *