इंदिरा नगर सीमाद्वार में भव्य हिंदू सम्मेलन : मंदिरों में जोरदार तैयारी, पंडितों से अपील

WhatsApp Image 2026-01-17 at 7.20.11 PM

देहरादून : कल 18 जनवरी को इंदिरा नगर सीमाद्वार क्षेत्र में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। संयोजक अतुल कपूर (Coordinator Atul Kapoor) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज क्षेत्र के प्रमुख 9 मंदिरों में पंडितों, आचार्यों और मंदिर प्रबंधकों से संपर्क साधा।

अतुल कपूर ने बताया, “यह पहली बार इतना भव्य कार्यक्रम हो रहा है। समाज का हर वर्ग हमसे जुड़ा है, खासकर मंदिरों के माध्यम से। पंडित जी और आचार्यों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है—आपके जरिए ही भक्तों तक आमंत्रण पहुंचेगा, जिससे प्रभाव कई गुना बढ़ेगा।” उन्होंने सभी से सक्रिय सहयोग का निवेदन किया।

इस दौरान सह-संयोजक ए.पी. सिंह, पार्षद विनोद रावत, प्रवीण नेगी, सूरज सिंह बिष्ट, अमित पांडे, बाबूराम शर्मा, अतुल रावत व घूरन झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में हिंदू एकता, सांस्कृतिक जागरण और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *