बौराड़ी स्टेडियम में दूसरे दिन करियप्पा गोल्ड टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले

WhatsApp Image 2026-03-08 at 12.27.37 AM

टिहरी गढ़वाल: टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित करियप्पा गोल्ड टूर्नामेंट में आज कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज द्वितीय दिवस के पहले मुकाबले में दिल्ली पुलिस और आईआईएमटी मेरठ के बीच मैच खेला गया, जिसमें आईआईएमटी मेरठ ने दिल्ली पुलिस को 5–0 से हराकर जीत दर्ज की।

दूसरे मैच में कोटद्वार और चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कोटद्वार की टीम ने चंडीगढ़ को 1–0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सम्राट स्पोर्ट्स और 16 गढ़वाल के बीच मैच खेला गया, जिसमें 16 गढ़वाल ने सम्राट स्पोर्ट्स को 3–2 से हराकर जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में 7 गढ़वाल और दून वॉरियर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें 7 गढ़वाल ने दून वॉरियर को 5–4 से हराकर मैच अपने नाम किया।

दिन का अंतिम मुकाबला, ओल्ड स्टार और 13 गढ़वाल के बीच मैच खेला गया, जिसमें 13 गढ़वाल ने ओल्ड स्टार को 3–1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *