मकर संक्रांति पर खटीमा में धामी ने किया ब्रह्मदेव मंदिर का शुभारंभ, शिव-हनुमान प्रतिमाओं का अनावरण

WhatsApp Image 2026-01-14 at 6.23.08 PM

खटीमा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने खटीमा के ब्रह्मदेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव और हनुमान जी की दिव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया। लोहिया पुल स्थित इस प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, वर्षा और खुशहाली की हार्दिक कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पहले सीएम धामी ने लाल कोठी में उत्तरायणी मेले का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। यह मेला स्थानीय परंपराओं को जीवंत करने और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। धामी ने इस दौरान जनता से संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन उत्तराखंड की सनातन परंपराओं को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भक्तों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *