डामटा में विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

WhatsApp Image 2026-02-22 at 9.32.53 PM

उत्तरकाशी। यमुनाघाटी के डामटा क्षेत्र में सनातन मंच के तत्वाधान में भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। भक्ति और राष्ट्रवाद के संगम वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर समाज की एकता का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आगाज पूजन और दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत की गई। सरस्वती विद्या मंदिर डामटा विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

केशव गिरी महाराज सम्मेलन में पहुंचे धर्माचार्यों और अतिथियों ने समाज को नई दिशा देने वाले विचार साझा किए। केशव गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि श्रेष्ठ जीवन जीने की पद्धति है। महाराज ने भेदभाव मिटाकर समाज में प्रेम, सेवा और संस्कारों के विस्तार पर बल दिया। रुद्र सेना के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी ने कहा कि वर्तमान चुनौतियों से लड़ने के लिए हिंदू समाज का संगठित होना अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और राष्ट्र हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की ।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने धार्मिक जागरूकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सामूहिक प्रण लिया। इस अवसर पर कबूल सिंह पंवार, विजय कृष्णन शास्त्री,चमन सिंह चौहान, नारायण सिंह चौहान, डॉ संजय, दिनेश नौटियाल, खंड कार्यवाहक दिनेश पंवार, अनिल चौहान, दयाराम थपलियाल , दिनेश चौहान, नरेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *