भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे अखिलेश-तेजस्वी

Bharat Jodo Nyaya Yatra

मुंबई: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) की समापन रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

महाराष्‍ट्र लोकसभा चुनाव और रिजल्ट की तारीख: आज पता चलेगा कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Bharat Jodo Nyaya Yatra) द्वारा निकाली जा रही यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी गठबंधन के अन्य सहयोगियों के प्रतिनिधि भी रैली में मौजूद रहेंगे।

शनिवार को मुंबई पहुंचेगी यात्रा
कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (शपा) प्रमुख शरद पवार भी भाग लेंगे।

वडेट्टीवार ने कहा कि गांधी की यात्रा शनिवार दोपहर मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दादर में भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार डा. भीमराव आंबेडकर के स्मारक ‘चैत्य भूमि’ का दौरा करेंगे।