CDO ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ

WhatsApp Image 2026-10-31 at 10.37.26 PM

टिहरी गढ़वाल: देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को विकास भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
‎
‎शपथ के माध्यम से सभी कार्मिकों ने देश की एकता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित रखने तथा देशवासियों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इससे पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित उन्हें स्मरण किया।

सरदार वल्लभभाई पटेल का स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। उनके इसी योगदान के सम्मान में उनकी जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
‎‎इस दौरान विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *