अंडर-14 सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में नरेंद्र नगर विधानसभा की टीम बनी विजेता

WhatsApp Image 2026-09-27 at 7.30.06 PM

टिहरी गढ़वाल/पौड़ी गढ़वाल: खेल महाकुंभ-2026 के अंतर्गत अंडर-14 सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 25 एवं 26 सितंबर 2026 को रांसी स्टेडियम, पौड़ी गढ़वाल में किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नरेंद्र नगर विधानसभा की टीम ने पौड़ी विधानसभा की टीम को 3-0 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में नरेंद्र नगर विधानसभा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में नरेंद्र नगर विधानसभा विजेता तथा पौड़ी विधानसभा उपविजेता रही।

वहीं, खेलो इंडिया सेंटर, जो पूर्णानंद स्टेडियम, मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल में आयोजित है, के 8 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप (सीएम ट्रॉफी) के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के इस चयन से खेलो इंडिया सेंटर एवं जनपद टिहरी गढ़वाल में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों एवं निरंतर अभ्यास को दिया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *