सूचना- श्रम सुविधा केंद्र में ऑनलाइन कार्यों के लिए ब्लॉकवार दिवस निर्धारित

WhatsApp Image 2026-08-22 at 9.50.03 PM

टिहरी गढ़वाल: जनपद के श्रम सुविधा केंद्र में ऑनलाइन से संबंधित कार्यों के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए विकासखण्डवार दिवस निर्धारित किए गए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आईशा ने बताया कि संबंधित विकासखंड के श्रमिक एवं लाभार्थी ऑनलाइन कार्यों के लिए निर्धारित दिवस पर ही श्रम सुविधा केंद्र में पहुंचें, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके और कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो।

उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रतापनगर एवं देवप्रयाग, मंगलवार को जखणीधार एवं जौनपुर, बुधवार को चंबा, गुरुवार को नरेंद्रनगर, शुक्रवार को भिलंगना तथा शनिवार को कीर्तिनगर एवं थौलधार विकासखंड के ऑनलाइन से संबंधित कार्य किए जाएंगे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आईशा ने सभी संबंधितों से अपील की है कि वे अपने विकासखंड के लिए निर्धारित दिवस पर ही ऑनलाइन कार्यों हेतु श्रम सुविधा केंद्र में आएं।

अन्य विकासखंडों के निर्धारित दिवस पर अनावश्यक रूप से केंद्र में भीड़ न लगाएं। इससे श्रम सुविधा केंद्र में कार्यों का सुचारू संचालन होने के साथ ही श्रमिकों एवं लाभार्थियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *