टिहरी गढ़वाल: अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा निर्गत आरसीसी/वसूली पत्रों को आरसीएस पोर्टल (ercs.uk.gov.in) पर ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत किए जाने के संबंध में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा निर्गत किए गए वसूली पत्रों को आरसीएस पोर्टल (ercs.uk.gov.in) पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी विभाग द्वारा ऑफलाइन वसूली पत्र प्रस्तुत किया जाता है, तो ऐसे वसूली पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा वसूली संबंधी प्रकरणों को पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्तुत करने की कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला लेखा अधिकारी, जनपद टिहरी गढ़वाल; सहायक आयुक्त राजकर विभाग खण्ड-2 ऋषिकेश; सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश, जनपद देहरादून; सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नई टिहरी; अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड नई टिहरी; अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड श्रीनगर-कीर्तिनगर; समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार जनपद टिहरी गढ़वाल तथा प्रबन्धक उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम, जिला परियोजना कार्यालय नई टिहरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।