SIHMCT नई टिहरी में शुरू हुई ‘हिमालयन हॉस्पिटैलिटी स्कॉलरशिप’, करियर बनाने का सुनहरा अवसर

SIHMCT & AN

टिहरी गढ़वाल: स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एलाइड न्यूट्रीशन, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल(SIHMCT & AN) में 08 सितम्बर 2015 से संचालन प्रारम्भ किया गया है, जो कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है। संस्थान में 04 वर्षीय बीएचएमसीटी पाठ्यक्रम एवं 02 वर्षीय एम.एससी. पाठ्यक्रम संचालित हैं। बीएचएमसीटी पाठ्यक्रम में 60 सीटें एवं एम.एससी. पाठ्यक्रम में 30 सीटें शासन द्वारा स्वीकृत हैं। संस्थान वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून से सम्बद्ध है।

SIHMCT संस्थान की स्थापना वर्ष 2015 से वर्तमान शैक्षिक सत्र 2024 तक कुल 347 छात्र-छात्राओं द्वारा बीएचएमसीटी चार वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया गया तथा 127 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया गया है। वर्तमान में 168 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। 61 से अधिक छात्र-छात्राएँ प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में प्लेसमेंट प्राप्त कर चुके हैं। उत्तराखण्ड सरकार/पर्यटन सचिव एवं पर्यटन विकास परिषद, देहरादून के अथक प्रयासों से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य शिक्षा एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “हिमालयन हॉस्पिटैलिटी स्कॉलरशिप योजना” प्रारम्भ की जा रही है।

जिसमें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं, जिन्होंने 10वीं अथवा 12वीं में 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों, के लिए कुल प्रवेश क्षमता का 20 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों हेतु आरक्षित करते हुए निम्नलिखित सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी—

  • शिक्षण शुल्क पूर्ण छूट
  • छात्रावास शुल्क में पूर्ण छूट (सीट उपलब्धता के अधीन)।
  • पुस्तकों एवं यूनिफॉर्म हेतु ₹12,000/- की एकमुश्त सहायता राशि
  • उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद बोर्ड (UTDB) द्वारा मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श सहायता, जिससे विद्यार्थियों के करियर विकास एवं समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

अतः “हिमालयन हॉस्पिटैलिटी स्कॉलरशिप योजना” का लाभ प्राप्त करने हेतु, जिन छात्र/छात्राओं ने 10वीं अथवा 12वीं में 60 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा जो स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एलाइड न्यूट्रीशन, नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल(SIHMCT) द्वारा संचालित होटल मैनेजमेंट संस्थान में प्रवेश लेकर उक्त योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, वे अधिक जानकारी हेतु कार्यालय समयानुसार प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संस्थान के दूरभाष नम्बर 07668026784 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *