अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 50 पाउच के साथ आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260724-WA0334-scaled

देहरादून। आबकारी विभाग की जनपदीय प्रवर्तन टीम ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को धन्याड़ी-पाववाला सौड़ा, थानो रोड पर रोड चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती प्रेरणा बिष्ट एवं आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन टीम ने 24 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थानो रोड स्थित धन्याड़ी-पाववाला सौड़ा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

सुबह करीब 9:34 बजे टीम ने स्कूटी संख्या UK07AA0516 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी के पायदान पर रखे काले रंग के बैग से 50 पाउच माल्टा देशी शराब बरामद हुई। आबकारी टीम ने आरोपी सुरेश पुत्र श्यामलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया गया। आरोपी के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *