अनिल कुमार त्यागी बने मुख्य अग्निशमन अधिकारी, SSP नवनीत सिंह ने कंधों पर स्टार लगाकर किया अलंकृत

WhatsApp Image 2026-07-23 at 2.57.46 PM

​हरिद्वार। फायर स्टेशन सिडकुल के फायर स्टेशन ऑफिसर अनिल कुमार त्यागी को पदोन्नत कर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) बनाया गया है। ​इस अवसर पर आयोजित समारोह में एसएसपी (SSP) नवनीत सिंह ने अनिल कुमार त्यागी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें अलंकृत किया और उनकी इस पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

​इस दौरान अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पदोन्नत अधिकारी के परिजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों में एमपी त्यागी, श्रीमती संतोष त्यागी, श्रीमती मधु त्यागी, श्रीमती कल्पना त्यागी, नूपुर त्यागी, हिमांशु त्यागी, विशाल त्यागी और वैभव त्यागी ने अपनी गरिमामयी मौजूदगी दर्ज कराई।

उपस्थित सभी अधिकारियों एवं परिजनों ने अनिल कुमार त्यागी को पदोन्नति पर मंगलकामनाएं दीं और अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं परिजनों ने अनिल कुमार त्यागी को फूल-मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर पदोन्नति की मंगलकामनाएं एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *