पत्रकार कल्याण को बढ़ावा, आश्रितों को सहायता और वरिष्ठों को पेंशन

IMG_20260721_202405

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सूचना निदेशालय में पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न मामलों पर विचार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

समिति ने पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की संस्तुति की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8 हजार प्रतिमाह की दर से सम्मान पेंशन प्रदान करने की भी संस्तुति की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सूचना महानिदेशक  बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसी भावना के अनुरूप सूचना विभाग पत्रकारों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण कर रहा है। उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में पत्रकारों और उनके परिवारों को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि पात्र मामलों में शीघ्र निर्णय लिया जा सके।

बैठक में अपर निदेशक  आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक  के.एस. चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी  शशि सिंह तथा समिति के सदस्य  लक्ष्मण सिंह नेगी,  अमित शर्मा और  शशि शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *