देहरादून। ग्राफिक एरा में इनक्यूबेशन प्रोफेशनल्स को नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ सफल स्टार्टअप्स विकसित करने तकनीकों की ट्रेनिंग दी गई।ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज इनक्यूबेटर मैनेजर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए ग्राफिक एरा की उभरती तकनीकों व एआई के महानिदेशक डॉ अमित आर भट्ट ने कहा कि स्टार्टअप की सफलता केवल विचार पर नहीं, बल्कि उसे सफल व्यवसाय में बदलने पर निर्भर करती है।
इनक्यूबेशन मैनेजर उद्योग से जुड़कर छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के लिए सही मार्गदर्शन दें। दो दिवसीय इस आईएमटी के तहत आठ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में प्रतिभागियों को इनक्यूबेशन की बुनियादी समझ, बिज़नेस मॉडल, निवेश की संभावनाओं और आय के स्रोतों पर ट्रेनिंग दी गई। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टीबीआई और स्टार्टअप उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में टीबीआई की सीईओ सरिश्मा डांगी, डॉ दिव्या राजपूत और शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।