काशीपुर- गन्ना मूल्य भुगतान समय पर मिले तो होगी गन्ना क्षेत्रफल में बहुत अधिक वृद्धि

Kashipur Sugarcane Inspection

काशीपुर, उत्तराखंड। उत्तराखंड राज्य के गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग के विभागाध्यक्ष तथा आयुक्त गन्ना विकास त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम ढकिया नंबर-1, जैतपुर और ढकिया नंबर-2 में गन्ना प्रदर्शन प्लाटों, गन्ना सर्वेक्षण कार्यों एवं विभागीय योजनाओं का (Kashipur Sugarcane Inspection) स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण(Kashipur Sugarcane Inspection) के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर गन्ना खेती से जुड़ी समस्याओं, विभागीय योजनाओं के लाभ और उत्पादन बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर कृषक समरपाल सिंह एवं कुलदीप सिंह चीमा ने गन्ना उत्पादन और खेती में आने वाली चुनौतियों से अधिकारियों को अवगत कराया।

किसान कुलदीप सिंह चीमा ने बताया कि गन्ना विकास विभाग के सहयोग और तकनीकी मार्गदर्शन से उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 5 एकड़ अतिरिक्त भूमि पर गन्ने की बुवाई की है। किसानों ने आयुक्त को बताया कि यदि गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर मिल जाए तो वे आगामी वर्ष में अपने गन्ना क्षेत्रफल में उल्लेखनीय वृद्धि करेंगे।

गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने किसानों को अधिक उत्पादन करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा उचित मूल्य पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और गन्ना विकास को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

निरीक्षण(Kashipur Sugarcane Inspection) के दौरान सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार, सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य तथा किसान कुलदीप सिंह चीमा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *