पौड़ी। तहसील पौड़ी के बाड़ा गांव निवासी दिनेशचंद्र ने सूचना के अधिकार के तहत दो बिंदुओं पर सही सूचनाएं नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी बाडा और अपीलीय अधिकारी एवं खंडविकास अधिकारी पर मांगी गई सूचनाएं नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अब मुख्य सूचना आयुक्त को शिकायती भेजकर दोनो अफसरों के खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बाड़ा निवासी दिनेशचंद्र ने बताया कि उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत 18 अगस्त 2025 को लोक सूचना अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से बाड़ा ग्रामसभा में साल 2015 से जुलाई 2025 तक हुई खुली बैठकों, मासिक बैठकों के कार्यवृत्त और पिछले दस सालों में ग्राम पंचायत में अधिग्रहण योजनाओं की सूचना मांगी लेकिन उन्होंने तय समय पर सूचना नहीं दी। बताया कि इसके बाद अपीलीय अधिकारी एवं बीडीओ पौड़ी से अपील की गई। जिस पर अपीलीय अधिकारी ने उनको सुनवाई के लिए बुलाया। आरोप लगाया कि अपीलीय अधिकारी ने भी बिना मोहर, पदनाम, बिना हस्ताक्षर के गलत व भ्रामक सूचना उपलब्ध करवाई जोकि सूचना अधिकार की मूल भावना के विरूद्ध है। कहा कि इन दोनो अफसरों ने खिलाफ दायित्वों का सही ढंग से पालन नहीं करने, सूचना अधिकार अधिनियम की मूलभावना के विरूद्ध काम किए जाने पर अनुशात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सही सूचनाएं उपलब्ध करवाई जाए।
ग्राम पंचायत अधिकारी व बीडीओ ने नहीं दी सूचना, कार्रवाई की उठाई मांग