प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ ” के लिए टिहरी गढवाल की सुषमा बहुगुणा दिल्ली में सम्मानित

WhatsApp Image 2026-01-28 at 6.45.59 PM

गजा। जनपद टिहरी रानीचौरी निवासी सुषमा बहुगुणा को ‘ प्लास्टिक हटाओ, (remove plastic) पर्यावरण बचाओ’ के लिए कार्य करने पर जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया है, दिल्ली से लौटने के बाद सुषमा बहुगुणा ने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देश भर के जल एवं स्वच्छता प्रहरियों को गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया है।

रानीचौरी निवासी सुषमा बहुगुणा विगत कई वर्षों से वेस्ट से बेस्ट की थीम पर प्लास्टिक के बेकार पडे रैपर्स से सजवाटी सामान बनाने का कार्य कर लोगों को जागरूक कर रही हैं। देशभर के राज्यों से चयनित 100 जल व स्वच्छता प्रहरियों के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, इस संवाद कार्यक्रम में सभी लोगों ने नमामि गंगे के अन्तर्गत जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक उन्मूलन जैसे विषयों पर अपने अनुभव चुनौतियों और नवाचारी प्रयास साझा किए हैं।

इस गरिमामयी अवसर पर उत्तराखण्ड टिहरी गढवाल से हैस्को के मार्गदर्शन में नमामि गंगे के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण हेतु सतत जागरुकता का कार्य कर रही उद्यमी सुषमा बहुगुणा, समाजसेवी संजय बहुगुणा, रुद्रप्रयाग से रघुबीर कंडवाल, उत्तरकाशी घराट श्रृखंला के अध्यक्ष अनिल डंगवाल, तथा चमोली से लक्ष्मी रावत के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

अराधना समूह रानीचौरी द्वारा निर्मित टोकरी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को भेंट कर उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व स्वावलंबन का संदेश दिया गया, विभिन्न राज्यों से आये जल योद्धाओं को नमामि गंगे के डी जी राजीव कुमार मित्तल द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित हुए लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *