उत्तरकाशी : एसपी कमलेश उपाध्याय ने लिया वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल निर्माण का जायजा, गुणवत्ता पर जोर

WhatsApp Image 2026-01-16 at 7.53.06 PM

उत्तरकाशी : जिले की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय (Superintendent of Police Kamlesh Upadhyay) ने फायर स्टेशन लदाड़ी के निकट निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया। नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएनएसए)—के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस विभाग ने इस आधुनिक सुविधा का निर्माण शुरू कराया है, जिसमें इंवेस्टिगेशन कक्ष भी शामिल है।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यदायी एजेंसी और ठेकेदारों को सख्त हिदायतें दीं कि निर्माण तेजी से पूरा हो तथा उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्यों की निरंतर निगरानी और संबंधित पत्राचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना निर्धारित समयसीमा में पूरी हो सके। यह कदम उत्तरकाशी जैसे दुर्गम जिले में डिजिटल जांच प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक दूरसंचार श्री सचिन कुमार, अग्निशमन अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह, लिपिक (भवन) श्री रणजीत नेगी तथा ठेकेदार उपस्थित रहे। एसपी ने कहा कि ये नई सुविधाएं अपराध नियंत्रण और न्याय प्रक्रिया को और सशक्त बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *