टिहरी: गर्भवती महिला की रास्ते में मौत, DM ने गठित की जांच समिति

pregnant woman death Tehri

CHC बेलेश्वर से रैफर केस में लापरवाही? DM टिहरी ने जांच के आदेश दिए

टिहरी गढ़वाल: बेलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) से रैफर की गई गर्भवती महिला की रास्ते में आकस्मिक मृत्यु(pregnant woman death Tehri) के मामले में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने गंभीरता दिखाते हुए जांच समिति गठित कर दी है।

मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को 26 वर्षीय गर्भवती नीतू देवी, पत्नी दीपक पंवार, निवासी ग्राम श्रीकोट चमियाला, तहसील घनसाली, को परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र, बेलेश्वर में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रैफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, रैफर होने के तुरंत बाद ही रास्ते में उनकी आकस्मिक मृत्यु(pregnant woman death Tehri) हो गई, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।

pregnant woman death Tehri मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल(dm tehri) ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट (SDM) घनसाली की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसे प्रकरण की विस्तृत जांच कर 3 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *